जहानाबाद, अप्रैल 11 -- जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। बाल श्रम उन्मूलन को ले चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रम अधीक्षक मृत्युंजय कुमार झा के द्वारा गठित जिला धावा दल ने शनिवार को रतनी फरीदपुर प्रखंड के नेहालपुर में थाना डिहरी निवासी सुबोध कुमार द्वारा संचालित दोस्ताना स्वीट्स एंड फास्ट फूड भोजनालय में छापेमारी कर एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया। बाल श्रमिक जहानाबाद जिले का ही रहने वाला है। विमुक्त बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति जहानाबाद के समक्ष प्रस्तुत कर बाल गृह में भेज दिया गया। बाल श्रम एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत नियोजक के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। श्रम अधीक्षक ने बताया कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से श्रम कराना विधिविरुद्ध है। ऐसे मामलों में बीस से पचास हजार रुपए तक के जुर्म...