श्रम विभाग के अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
बागेश्वर, मई 19 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। तहसील दिवस पर श्रम विभाग का कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। जब लोगों ने पोर्टल होने की शिकायत की तो उन्हें जवाब देने वाला कोई नहीं था। इसपर एसडीएम वैभव कांडपाल ने कड़ी आपत्ति जताई। विभागीय अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई करने भी भी चेतावनी दी है। मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में ग्वाड़ पजेना के पुरुषोत्तम जोशी ने शिकायत की। उन्होंने कहा कि पिछले चार महीनों से वह तहसील स्थित श्रम विभाग के कार्यालय में चक्कर काट रहे हैं, लेकिन श्रम विभाग का पोर्टल चार माह से बंद पड़ा है। उन्होंने कहा कि जिस विभाग से उन्हें रोजगार की उम्मीद होती है उसका पोर्टल बंद है। इस कारण उनके श्रम कार्ड भी अपडेट नहीं हो पा रहे हैं। जोशी की शिकायत पर एसडीएम ने संज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.