श्रम विभाग की हेल्पडेस्क शुरु, फोन पर मिलेगी जानकारी
बागपत, मई 8 -- बागपत। जिले के श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। अब सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सहायक श्रमायुक्त ने कार्यालय में एक विशेष हेल्प डेस्क स्थापित की है। इसका मकसद आम लोगों और मजदूरों को योजनाओं की सही जानकारी देना और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है। इसके लिए बाकायदा कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण आयुक्त के निर्देश पर श्रम विभाग ने जनसेवा की दिशा में यह बड़ा कदम उठाया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अब कार्यालय में सुबह से शाम तक दो पालियों में कर्मचारी तैनात रहेंगे जो लोगों की मदद करेंगे। हेल्प डेस्क के संचालन के लिए दो कंप्यूटर ऑपरेटरों की जिम्मेदारी तय की गई है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली दोपहर दो बजे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.