लखीसराय, मई 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में श्रम विभाग ने बीते एक वर्ष के दौरान उल्लेखनीय कार्य करते हुए बाल श्रम उन्मूलन और श्रमिक कल्याण की दिशा में कई प्रभावी कदम उठाए हैं। यह भी पढ़ें- बाल श्रम उन्मूलन को लेकर जागरूकता रथ रवानाबाल श्रमिकों की मुक्ति विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया गया, जिससे बड़ी संख्या में श्रमिकों को लाभ मिला है। सबसे अहम उपलब्धि के रूप में विभाग ने 11 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। इनमें से 7 बच्चों को चाइल्ड लेबर श्रेणी में चिह्नित किया गया, जबकि अन्य मामलों में भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। मुक्त कराए गए बच्चों के पुनर्वास के तहत 9 को 3000 की प्रोत्साहन राशि दी गई तथा 5000 की राशि पुनर्वास सह कल्याण कोष में जमा कराई गई। इसके अलावा 2 बच्चों के लिए 25,000 की एफडी कराई गई है, जबकि 5 अन्...