कानपुर, मई 5 -- कानपुर देहात, संवाददाता। प्रदेश को दिसम्बर-2027 तक बाल श्रम से मुक्त करने के अभियान के तहत मंगलवार को सहायक श्रमायुक्त राम आशीष के नेतृत्व में भोगनीपुर क्षेत्र के ईंट-भट्ठों पर कार्यवाही की गई। श्रम विभाग, एएचटी, चाइल्ड लाइन एवं प्रोबेशन विभाग की ओर से भोगनीपुर क्षेत्र स्थित ईंट-भट्ठों पर बाल श्रमिकों के चिह्नांकन करते हुए कार्यवाही की गई। इस दौरान हलधरपुर भोगनीपुर के ब्रिक फील्ड से 2 बाल श्रमिक, भोगनीपुर के राठौर होटल से 2 बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया। बाल श्रमिकों के आयु परीक्षण के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। श्रम विभाग ने आम लोगों से बाल श्रम होते दिखने पर सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम उपलब्ध कराने की बात कही। इस दौरान अरविन्द कुमार सोनकर, पल्लवी सिंह, अमिता वर्मा, दीपक कुमार व रविन्द्र आदि ...