बागपत, फरवरी 22 -- बागपत। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों का सामूहिक विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया। इसके लिए पंजीकरण किया जा रहा है। विवाह की तिथि भी घोषित कर दी गई है। श्रम विभाग द्वारा बागपत के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए 11 मार्च को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देना है। कार्यक्रम में लगभग 50 जोड़ों का विवाह संपन्न कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र जोड़े को अधिकतम एक लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें 85 हजार रुपये की धनराशि सीधे लाभार्थी को अनुदान के रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.