बोकारो, अप्रैल 4 -- ठेकेदार मजदूर यूनियन के महासचिव सह झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने आगामी 11 अप्रैल से सहायक श्रमायुक्त बोकारो थर्मल के कार्यालय के समीप तीन दिनों तक डेरा डालो करने की घोषणा की है। कहा कि सहायक श्रमायुक्त का कार्यालय की निष्क्रियता के कारण तेनुघाट थर्मल प्रबंधन द्वारा श्रम विधियों का तो उल्लंघन किया ही जा रहा है। त्रिपक्षीय वार्ता के निर्णय का भी पालन नहीं किया जाता है। कहा कि बीते साल 29 मई को त्रिपक्षीय वार्ता के निर्णय तथा फिर इस वर्ष 9 जनवरी को के त्रिपक्षीय समझौता का पालन प्रबंधन द्वारा नहीं किया गया जबकि औद्योगिक विवाद अधिनियम की धारा 18 के अनुसार समझौता का पालन वाद्यकारी है। कहा कि समझौता के अनुसार प्रबंधन को यथास्थिति बनाए रखना है किंतु इसका भी उल्लंघन करते हुए 60 साल उम्र को आधार बनाकर मजदूरों को काम से हटा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.