बस्ती, अप्रैल 30 -- बस्ती, निज संवाददाता। उपश्रमायुक्त बस्ती मंडल रचना केसरवानी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से श्रम संबंधी विचाराधीन वादों के आपसी सुलह समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण के लिए नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।यह लोक अदालत विकास भवन में स्थित उनके कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगी। जहां पर श्रम संबंधी विभिन्न अधिनियमों में विचाराधीन वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर होगा। श्रम विभाग से संबंधित जिन वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर कराना चाहते हैं। उनकी सूची व प्रार्थना पत्र पूर्व में ही कार्यालय में पांच मई तक उपलब्ध करा दें। यह भी पढ़ें- विधिक जागरूकता शिविर में दी महिला सुरक्षा व लोक अदालत की जानकारी ऐसे मामलों का कार्यालय में प्री-ट्रायल किया जाएगा।

ह...