श्रम मंत्री के काफिले पर हमला में 3 महिलाएं समेत सात गिरफ्तार
मधुबनी, जून 8 -- मधुबनी/खजौली । सूबे के श्रम संसाधन, प्रवासी श्रमिक कल्याण तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर रविवार शाम हुए हमले और पथराव की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में मुख्य साजिशकर्ता सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में खजौली थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह और स्थानीय चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मंत्री के काफिले पर हमले की इस घटना का मुख्य साजिशकर्ता सुनील कुमार सिंह है। यह भी पढ़ें- बिहार के मंत्री अरुण शंकर पर जानलेवा हमले की निंदा पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर सुनील कुमार सिंह के साथ-साथ बीणा देवी, शीतला देवी, रंजू देवी, बद्री मंडल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.