श्रम मंत्रालय के पूर्व निदेशक की पत्नी की कार से गहने लूटने वाला गिरफ्तार
इटावा औरैया, अगस्त 19 -- इटावा। फरीदाबाद जाते समय एक्सप्रेस वे के सैफई फूड प्लाजा पर श्रम मंत्रालय के निदेशक की पत्नी की कार का शीशा तोड़कर जेवरात और नगदी उड़ाने वाले को पुलिस को गिरफ्तार कर लिया। घटना दो महीने पहले हुई थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 104 स्थित फूड प्लाजा पर नाश्ते के लिए उन्होंने कार पार्क की थी। परिवार के साथ प्लाजा के अंदर जाने के बाद लौटे तो कार का पिछला शीशा टूटा मिला। कार में रखे दो लेडीज पर्स गायब थे। इनमें नकदी, जेवरात, दो मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज रखे थे। घटना के संबंध में सैफई थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एएसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि सारिका सिंह के पति अजय कुमार सिंह का चार साल पहले निधन हो गया था। बताया कि थाना प्रभारी भूपेंद्र राठी और उपनिरीक्षक स्वदेश सिंह और राकेश कुमार घटना के अनावरण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.