लखनऊ, जनवरी 2 -- लखनऊ, संवादाता। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से शुक्रवार को विकास नगर स्थित आंचलिक कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य एनुअल सर्वे ऑफ अनइनकॉरपोरेटेड सेक्टर एंटरप्राइजेज व पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सर्वेक्षणों की उपयोगिता, महत्ता व जन-जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही उप महानिदेशक डॉ सुचिता गुप्ता ने बताया इन सर्वेक्षणों से प्राप्त आंकड़े केंद्र व राज्य सरकारों को नीति निर्धारण, योजनाओं के निर्माण, उनके प्रभाव के मूल्यांकन और भविष्य की विकास रणनीतियों को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। उप महानिदेशक मनोज कुमार ने सर्वेक्षणों को देश के आर्थिक नियोजन के लिए अति महतवपूर्ण बताया। इस सर्वे में असंगठित क्षेत्र, रोजगार की स्थिति, श्रमबल की भागीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.