नवादा, फरवरी 19 -- रजौली, निसं जिला जनता दल (यू) तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने बीडीओ को पत्र लिखकर प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रामप्यारे प्रसाद के खिलाफ भ्रष्टाचार और कार्य में घोर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कार्यालय से अक्सर गायब रहते हैं और बिचौलियों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर गरीब श्रमिकों का शोषण कर रहे हैं। पत्र में दावा किया गया है कि कन्या विवाह सहायता योजना और मृतक श्रमिक लाभ योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के बदले प्रत्येक लाभार्थी से बिचौलियों के जरिए बीस-बीस हजार रुपये की अवैध राशि वसूली जा रही है। इसके अतिरिक्त लेबर कार्ड के सत्यापन जैसे सामान्य कार्य के लिए भी प्रत्येक श्रमिक से पांच सौ रुपये की मांग की जाती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.