चक्रधरपुर, जून 12 -- श्रम अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को बंदगांव प्रखंड के कंसारा नकटी गांव में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सोनुवा, गोइलकेरा तथा कर्रा सोसायटी ने संयुक्त रूप से ईंट भट्ठों में जागरूकता अभियान चलाया गया। ईंट भट्ठों में किसी भी परिस्थिति में बालकों से काम नहीं लेने का निदेश दिया गया। साथ ही अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के संदर्भ में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- मुंगेर में बाल श्रम के खिलाफ प्रभात फेरी, 100 से अधिक बच्चों ने ली शपथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...