संतकबीरनगर, फरवरी 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के श्रम प्रवर्तन अधिकारी को पीटने वाले दुकानदार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। खलीलाबाद में साप्ताहिक बंदी पर दुकान बंद कराने के लिए गए श्रम प्रवर्तन अधिकारी से दुकानदार ने पिटाई कर दी थी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार पुत्र राम प्रवेश का आरोप है कि शुक्रवार को खलीलाबाद में साप्ताहिक बंदी निर्धारित है। वे 6 फरवरी 2026 को खलीलाबाद स्थित बरदहिया बाजार में साप्ताहिक बंदी (शुक्रवार) के निरीक्षण पर निकले थे। उसी क्रम में तेजस गारमेंटस खुला पाया गया। जिसकी वजह से साप्ताहिक बंदी के लिए निर्देशित करने पर प्रोपराइटर विकास उर्फ लल्लू उसे गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उनके साथ मारपीट की एवं जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया। उपरोक्त व्यक्ति मनबढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.