चक्रधरपुर, अप्रैल 5 -- मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर प्रखंड के चिड़िया स्थित बाजार हाता में नवनिर्मित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का श्रम पदाधिकारी मनोहरपुर अजय कुमार ने निरीक्षण किया। जिसमें मजदूरों द्वारा बताया गया कि उन्हें कम मजदूरी दर दिया जा रहा है। इस पर श्रम पदाधिकारी अजय कुमार ने ठेकेदार समेत सेल अधिकारी को कहा झारखंड में मजदूरों का एक दर तय किया गया है। जिसको सभी ठेकेदार को वहीं दर मजदूरों को देना चाहिए। उससे कम देना कानूनन अपराध है। वहीं उन्होंने कहा जो दर झारखंड सरकार में तय किया गया है। वहीं दर मजदूरों को तय करने अन्यथा आपके उपर कानून कार्रवाई किया जायेंगे। जिसके बाद मौजूद ठेकेदार द्वारा तय मानक मे मजदूरी देने का बात कहा गया।मालूम हो की चिड़िया के आदर्श श्रमिक स्वावलंबी सहकारिता समिति लिमिटेड संगठन के लोगों ने चिड़िया स्थित बाजार हाता...