जमशेदपुर, जून 25 -- जमशेदपुर। श्रम न्यायालय जमशेदपुर में 29 जून सोमवार से सभी तरह के कार्य दिन में 10.30 बजे से शाम 04.30 बजे तक होगा। अधिवक्ता सुशील शर्मा ने बताया कि, पीठासीन पदाधिकारी संजीत श्रीवास्तव ने न्यायालय का समय बदलने को लेकर पत्र जारी किया है। इधर, जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय और एसडीओ कोर्ट में भी सुनवाई के समय में 29 जून से बदलाव होगा। इससे न्यायिक कार्य दिन में 10 बजे से शाम 5 बजे तक किए जाएंगे। मालूम हो कि जिला न्यायालय में 6 अप्रैल और एसडीओ कोर्ट में 9 अप्रैल से न्यायिक कार्य 27 जून तक सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक होना है। 28 जून रविवार है और सोमवार 29 जून से कोर्ट का समय बदलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...