जमशेदपुर, अप्रैल 9 -- जमशेदपुर। श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग की बैठक आज समाहरणालय सभागार में चार बजे से होगी। इस बैठक में पहले श्रम विभाग से संबंधित जन शिकायतों की समीक्षा होगी। इसके बाद विभागीय कामकाज पर बात होगी। बैठक में श्रम अधीक्षक और लेबर इंस्पेक्टर आदि शामिल होंगे। इसमें जिले में चल रही विभिन्न श्रमिक कार्यक्रमों की उपलब्धियों पर चर्चा होगी एवं वार्षिक लक्ष्य में विभाग कहां रहा, इस पर बात होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...