गंगापार, मई 2 -- अन्तर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर मेजा ऊर्जा निगम में श्रमिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित रहे विधायक कोरांव राजमणि कोल ने कहा कि किसी भी औद्योगिक इकाई को बढ़ाने में श्रमिकों की बड़ी भूमिका होती है। श्रमिकों का उत्साह वर्धन के लिए संस्था के प्रमुख को समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय दिवस पर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री द्वारा श्रमिकों के हित में किए जा रहे कार्यो का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री जी निवासराव ने श्रमिकों के सुरक्षा व हित में किए गए कार्यो को बिन्दुवार जानकारी दी। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर 45 सफाईकर्मियों का सम्मान, दिए गए हॉट-पॉट लंच बॉक्स इस अवसर पर श्रमिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की ओर से आयुष्मान का...