गोपालगंज, मई 2 -- गोपालगंज।शहर स्थित विष्णु शुगर मिल्स लिमिटेड परिसर में श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप महाप्रबंधक एपी सिंह, श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार एवं मजदूर नेता ताहिर हुसैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्रम संसाधन विभाग द्वारा प्रशिक्षित मजदूरों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्रम अधीक्षक ने राज्य सरकार की विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी देते हुए मजदूरों से इसका लाभ उठाने की अपील की। वहीं, उप महाप्रबंधक एपी सिंह ने मजदूरों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी उद्योग की प्रगति में श्रमिकों की अहम भूमिका होती है। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर ऐक्टू सहित ट्रेड यूनियनों ने संयुक्त मार्च कियामजदूरों की समस्याएँ कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.