बुलंदशहर, जनवरी 11 -- केस (1) राधिका निवासी ढकपुरा। 5 जनवरी 2022 को लेबर कार्ड बनवाया था। मई 2025 में कन्या विवाह योजना का लाभ लेने के लिए राधिका जब आवेदन करने पहुंची तो पता चला कि उनके लेबर कार्ड की वैधता समाप्त हो चुकी है। चूंकि, कार्ड पर वैधता की समय सीमा अंकित नहीं है, इसलिए को राधिका को कार्ड को रिन्यूअल कराने की याद नहीं रही। लिहाजा, रिन्यूअल कराने में आधार संबंधी समस्या होने से डेढ़ माह लग गए। कन्या विवाह के आवेदन की समय सीमा खत्म होने के अंतिम दिनों फॉर्म जमा कर सकीं। केस (2) खुर्जा के बलवीर सिंह पेशे से निर्माण श्रमिक हैं। बलवीर ने 11 दिसंबर को बेटी की शादी की। श्रम विभाग से कन्या अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने पहुंचे, तो पता चला कि उनके लेबर कार्ड की वैधता एक साल पहले खत्म हो चुकी है। ऐसे में बलवीर ने लेबर कार्ड रिन्...