रायबरेली, अप्रैल 1 -- रायबरेली, संवाददाता। ट्रेड यूनियन महासंघों के राष्ट्रीय आह्वान पर मोदी सरकार की ओर से चार लेबर (श्रम) कोड लागू करने के विरुद्ध ऐक्टू ने काला दिवस मनाया। काली पट्टी बांधकर ऐक्टू कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट में जुलूस निकाला और जिलाधिकारी कार्यालय पर चार श्रम संहिताओं को वापस लेने और पुराने कानूनों को बहाल करने के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही ने कहा कि 21 नवंबर को अधिसूचित करने के बाद, इन्हें लागू करने के लिए केंद्रीय नियम बनाए जा रहे थे। एक अप्रैल से चार लेबर कोड लागू कर दिए गए। सरकार और उसके जेबी संगठन इन नियमों को मजदूरों का हितेषी साबित करने के लिए चौतरफा झूठा प्रचार किया जा रहा है। मजदूरों को कानूनी सुरक्षा और कुछ अधिकार देने वाले सभी 29 श्रम कानूनों को खत्म कर बनाए गए चार ल...