श्रम कानून के उल्लंघन पर ठेका मजदूरों का धरना
सोनभद्र, मई 29 -- ओबरा। श्रम कानूनों के उल्लंघन सहित अन्य मांगों को लेकर ठेका मजदूर यूनियन ने ओबरा परियोजना गेट पर धरना दिया। इस दौरान ठेका मजदूरों ने न्यूनतम मजदूरी में हुई वृद्धि को ओबरा परियोजना में कड़ाई से लागू करने, संविदाकार के छंटनी किए गए मजदूरों को काम पर वापस रखने, ठेका मजदूरों को सुरक्षा उपकरण देने की मांग की। इसके साथ ही नोएडा- गाजियाबाद के समान ही सोनभद्र के मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि करने, तत्काल वेज बोर्ड गठित करने और ओबरा में ईएसआई अस्पताल तत्काल खोलने की भी मांग रखी। इस दौरान सीजीएम आरके अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर ठेका मजदूर प्रतिनिधियों से उचित मांगो का तत्काल हल निकालने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- श्रमिक सुविधा केंद्र से श्रमिकों को मिलेगी अधिक सुविधा इस मौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष तीरथ राज यादव, संयुक्त मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.