श्रम कानूनों में बदलाव कर मजदूरों के अधिकार छीनने की कोशिश बर्दाश्त नहंी: अमरजीत कौर
खगडि़या, अगस्त 2 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के 24वें बिहार राज्य सम्मेलन का शुभारंभ रविवार को शहर के केएन क्लब में आमसभा से हुई। इससे पहले शहर के बापू नगर स्थित योगीन्द्र भवन से निकली रैली एमजी मार्ग, थाना रोड, मेन रोड, एसडीओ रोड, स्टेशन रोड और राजेन्द्र चौक होते हुए केएन क्लब पहुंची। रैली में एटक की राष्ट्रीय महासचिव अमरजीत कौर भी शामिल हुई। रैली में शामिल लोग मजदूर एकता ज़िंदाबाद, श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी संशोधन वापस लो, स्कीम वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दो, समान काम का समान वेतन लागू करो आदि नारे लगाए। आमसभा को संबोधित करते हुए एटक की राष्ट्रीय महासचिव अमरजीत कौर ने कहा कि केंद्र सरकार ने श्रम कानूनों में बदलाव कर दशकों के संघर्ष से हासिल मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करने का काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.