धनबाद, मार्च 11 -- झारखंड विधानसभा में मंगलवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह ने श्रम एवं उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए सरकार का ध्यान राज्य के श्रमिकों, युवाओं और औद्योगिक विकास की ओर आकृष्ट कराया। वहीं बीसीसीएल क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि अधिकांश खदानों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कोयला उत्पादन हो रहा है। कंपनी के नियमों के अनुसार असंगठित कोल श्रमिकों का बी-फॉर्म में नामांकन अनिवार्य है। लेकिन इसका सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण खदान क्षेत्रों में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्र में हजारों असंगठित मजदूरों को नियमानुसार भुगतान नहीं किया जाता और एक ही प्रकार का कार्य करने के बावजूद मजदूरों को अलग-अलग मजदूरी दी जाती है। कई असंगठित मजदूरों के पीएफ की राशि समय पर उनके खातो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.