बिहारशरीफ, मार्च 6 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। श्रम कल्याण मैदान से शनिवार की सुबह सात बजे कलश शोभा यात्रा निकलेगी। इसके साथ ही 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ शुरू हो जाएगा। गायत्री परिवार के सदस्य रविंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार विद्यार्थी व अन्य ने भक्तों से इसमें शामिल होने की अपील की है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को बिहारशरीफ में बैठक हुई। बैठक में गोपाल कुमार, राजकुमार, संजय कुमार, भास्कर, विषेश कुमार, श्रवण कुमार, सुनील कुमार, सुनीता कुमार, सुमित्रा कुमार, सुमन कुमार, दीपक कुमार, मुन्नी कुमारी, रौशन कुमार, श्यामसुन्दरी व अन्य शामिल थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...