बिहारशरीफ, मार्च 1 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में सात से 10 मार्च तक तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ होगा। इसमें अखिल विश्व गायत्री परिवार से शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसकी तैयारी को लेकर सोहसराया गायत्री शक्ति पीठ में रविवार को लोगों ने बैठक की। यज्ञ समिति के प्रतिनिधि रविंद्र प्रसाद ने बताया कि सात मार्च को कलश शोभा यात्रा के साथ इसकी शुरुआत होगी। उन्होंने लोगों से इस यज्ञ में शामिल होने की अपील की है। बैठक में गोपाल, संजय, राजकुमार, सुनील, सुनीता, सुरेश, अपर्णा, मुन्नी, सुमित्रा, नीतू, सुशीला, संगीता, चिन्ता, दिव्या, चम्पा, ममता, शांति, रेखा देवी व अन्य शामिल थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.