जामताड़ा, मार्च 13 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में गुरुवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में श्रम एवं उद्योग विभाग अंतर्गत कार्यान्वित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी। उन्होंने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा कर जरूरी दिशा निर्देश दिया। श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, प्रवासी श्रमिकों के निबंधन के अलावा निबंधित लाभुकों को मेधावी पुत्र पुत्री छात्रवृति योजना, मातृत्व प्रसुविधा योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, झारखंड निर्माण कर्मकार मृत्यु, दुर्घटना सहायता योजना, निर्माण श्रमिक सेफ्टी किट योजना के तहत लाभान्वित लाभुकों के संदर्भ में जानकारी ली एवं इसमें इसमें तेजी लाने व बढ़ाने का निर्देश दिया। जिले के निबंधित वैसे श्रमिक जो झारखंड से बाहर अन्यत्र राज्यों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.