सिमडेगा, फरवरी 28 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि श्रम अधीक्षक ने प्रखंड का दौरा कर विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठेठईटांगर चौक स्थित प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों की जानकारी ली और श्रम कानूनों के पालन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में बाल श्रमिकों से काम न लिया जाए। श्रम अधीक्षक ने कहा कि बाल श्रम एक दंडनीय अपराध है और इसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने दुकानदारों को सरकार द्वारा निर्धारित श्रम नियमों का पालन करने तथा सभी कामगारों का आवश्यक पंजीकरण सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...