मऊ, अप्रैल 12 -- मऊ। उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हित में संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के तहत एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शासन के निर्देशानुसार जनपद के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए प्रस्तावित है। इसमें श्रमिक स्वयं अथवा अपनी पुत्रियों का विवाह संपन्न करा सकेंगे। सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि लाभार्थी श्रमिक के आधार से लिंक बैंक खाते में एसएनए माध्यम से 85,000 की धनराशि एकमुश्त दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.