कटिहार, मई 3 -- कटिहार निज संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर संयुक्त श्रम भवन श्रम संसाधन विभाग के सभागार में श्रमिक हित योजनाओं को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। श्रम अधीक्षक पीटर मिंज, उप मुख्य न्याय रक्षक, विधिक सहायता समिति डीएलएसए देव कुमार झा, कटिहार मजदूर संघ के अध्यक्ष विकास सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता करते हुए श्रम अधीक्षक ने बिहार सरकार द्वारा श्रमिकों को मिलने वाली हितकारी लाभ योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। अपने संबोधन में देव कुमार ने बताया कि 9 मई को लोक अदालत का आयोजन होगा जिसमें बिजली बिल, माप तौल विभाग से संबंधित मामले आएंगे। यह भी पढ़ें- मई दिवस पर श्रम विभाग ने दी श्रमिकों को दी योजनाओं की जानकारी जरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.