जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- जमशेदपुर। इंडस्ट्रियल ऑल ग्लोबल यूनियन के यूनियन-टू-यूनियन बहुराष्ट्रीय कंपनी आपूर्ति शृंखला परियोजना के तहत ऑटोमोटिव यूनियन मीटिंग-इंडिया की दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ बुधवार को चेन्नई में हुआ। दो और तीन सितंबर को आयोजित बैठक में देश के विभिन्न ऑटोमोबाइल उद्योगों से जुड़े ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि और श्रमिक नेता हिस्सा ले रहे हैं।

बैठक के मुद्दे बैठक में ऑटोमोबाइल क्षेत्र के वैश्विक परिदृश्य, यूनियनों के विस्तार, संगठनात्मक उपलब्धियों, बदलते रोजगार स्वरूप, श्रम कानूनों और संगठनात्मक चुनौतियों पर चर्चा हुई। साथ ही स्वचालन, डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी नई तकनीकों का श्रमिकों के रोजगार पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी मंथन किया गया।

यूनियन नेताओं की भागीदारी टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा...