नोएडा, जून 26 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय ने श्रमिक आंदोलन के दौरान हुए प्रदर्शन और हंगामे के मामले में एक आरोपी की जमानत मंजूर की है, जबकि एक आरोपी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। दोनों मामले थाना फेज-2 क्षेत्र में दर्ज मुकदमे से संबंधित है। अभियोजन के अनुसार कर्मचारियों ने अप्रैल 2026 में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कंपनी के बाहर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी के गेटों पर नारेबाजी की, कर्मचारियों और अधिकारियों को अंदर-बाहर आने से रोका, बंधक बनाने का प्रयास किया तथा तोड़फोड़ और आगजनी की धमकी दी थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा कि आरोपी शिव कुमार के खिलाफ कोई फोटो, वीडियो, चैट, व्हाट्सएप संदेश या अन्य ऐसा प्रत्यक्ष साक्ष्य उपलब्ध नहीं है, जिससे यह साबित हो कि उसने घटना में सक्रिय या नेतृत्वक...