श्रमिक हड़ताल के कारण ट्रकों से दूसरे दिन भी ढुलाई ठप
रांची, मई 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। मजदूरी दर में वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर जारी मालवाहक श्रमिकों की हड़ताल रांची में दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। इसके चलते अपर बाजार समेत अन्य स्थानों पर वाहनों से माल उतारने और चढ़ाने का काम ठप रहा। ढुलाई-बुकिंग और डिलीवरी आदि के कार्य भी बाधित रहे। इसके कारण शहर के बाहर रिंग रोड, नामकुम, सुकुरहुट्टू आदि जगहों पर मालवाहक ट्रक खड़े हैं। सामाजिक सुरक्षा, आवास, चिकित्सा, बच्चों की शिक्षा, बीमा आदि की भी श्रमिक मांग कर रहे हैं। हड़ताल में शामिल मजदूरों की दोपहर दो बजे अपर बाजार में गौशाला चौक पर सभा हुई। यह भी पढ़ें- तीन दिनों से जारी कोकाकोला के वेंडर मजदूरों की हड़ताल खत्म इसमें झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के अध्यक्ष ललित नारायण ओझा ने कहा कि श्रमिकों के अधिकार के लिए वे लड़ाई जारी रखेंगे। यदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.