चम्पावत, अगस्त 9 -- चम्पावत। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को गोरलचौड़ मैदानमें श्रमिक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया गया। इस मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को 44 प्रकार की स्वास्थ्य जांच सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया जाएगा। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय तथा दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी उपस्थित र...