श्रमिक सुविधा केंद्र से श्रमिकों को मिलेगी अधिक सुविधा
सोनभद्र, मई 29 -- ओबरा,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय नगर के सीटीपीएस परिसर में श्रमिकों के कल्याण एवं कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नवनिर्मित श्रमिक सुविधा केंद्र का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य महाप्रबंधक ओबरा इं. आरके अग्रवाल ने किया। इस श्रमिक सुविधा केंद्र का निर्माण श्रमिकों की आवश्यकताओं एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक स्वरूप में कराया गया है। श्रमिक सुविधा केंद्र में स्वच्छ पेयजल, विश्राम के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे श्रमिकों को कार्य के दौरान अधिक सुविधा एवं बेहतर कार्य वातावरण प्राप्त हो सके। उल्लेखनीय है कि इस महत्वपूर्ण पहल का क्रियान्वयन मयूर माहेश्वरी,आईएएस, प्रबंध निदेशक, उ.नि.लि. के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.