लातेहार, जनवरी 9 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत डुमारो पंचायत के काली गांव निवासी श्रमिक सुट्टा लोहरा (पिता स्व. किशुन लोहरा) की त्रिपुरा राज्य में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद शुक्रवार को उसका शव गांव पहुंचते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और माहौल गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार सुट्टा लोहरा करीब पांच माह पूर्व अपनी पत्नी एवं अबोध बच्चे के साथ रोज़गार की तलाश में त्रिपुरा गया था, जहां वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। कुछ दिन पूर्व त्रिपुरा से उसकी मौत की सूचना परिजनों को मिली थी। अर्थाभाव में परिजन मृतक के शव को गांव लाने में असमर्थ थे। जिसके बाद परिजनों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई व विभिन्न अखबारों द्वारा मामले को प्रमुखता के साथ उठाया गया। ...