धनबाद, अप्रैल 18 -- झरिया, प्रतिनिधि। बस्ताकोला महाप्रबंधक कार्यालय में शुक्रवार को मजदूर कई समस्याओ को लेकर एबीकेएमएस नेताओ ने महाप्रबंधक एस गायकवाड से वार्ता की। संघ के महामंत्री सह बीसीसीएल कल्याण बोर्ड के सदस्य केके सिंह ने कुईया परियोजना में कार्यरत कई कर्मियों का एडिसनल इंक्रीमेंट का कटा बकाया राशी वीवी स्टेटमेंट में चढ़ाने की मांग किया। वही गर्मी के मौसम को देखते हुए श्रमिक कॉलोनी में पेयजल ,सफाई,लाइट की वयस्था दुरुस्त करने की भी चर्चा हुई। जिस पर महाप्रबंधक ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। मौके पर लोकेश सिंह,उमेश सिंह,संतोष कुमार,कालीपद महतो,प्रेम सागर राम,विनोद प्रजापति,वीरेंद्र सिंह,सुरेंदर कुमार,प्रमोद भुईया आदि थे। यह भी पढ़ें- श्रमिक समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक से मिला प्रतिनिधिमंडल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.