रुद्रपुर, फरवरी 6 -- रुद्रपुर। चार श्रम संहिताओं के विरोध में 12 फरवरी की राष्ट्रीय हड़ताल की तैयारियों को लेकर श्रमिक संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 12 फरवरी को श्रमिक संगठन गांधी पार्क में जनसभा करेंगे। मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि श्रमिक वर्ग शोषण से परेशान है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पुराने श्रम कानूनों को खत्म कर पूंजीपतियों के पक्ष में 4 श्रम कोड्स लागू कर दिए हैं। मोर्चा महामंत्री चंद्रमोहन लखेड़ा ने कहा कि 12 फरवरी की हड़ताल को इंडस्ट्रियल एरिया में प्रभावशाली बनाने के लिए लगातार प्रचार व तैयारियां की जा रही हैं। कई यूनियनें अपने प्रबंधन को हड़ताल का नोटिस दे चुकी हैं। उन्होंने श्रमिकों से राष्ट्रीय हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में मुकुल, दिनेश चंद्र, उत्तम दास, हरेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.