नई दिल्ली, मार्च 27 -- केंद्रीय श्रमिक संगठनों के संयुक्त मंच ने शुक्रवार को सरकार की चार श्रम संहिताओं के खिलाफ 1 अप्रैल को काला दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया है। मंच ने कहा कि इस दौरान देशभर में विरोध-प्रदर्शन भी किए जाएंगे। सरकार चार श्रम संहिताएं वेतन संहिता 2019, औद्योगिक संबंध संहिता 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य परिस्थितियां संहिता 2020 को 21 नवंबर 2025 को लागू किया है। बयान के अनुसार, केंद्रीय श्रमिक संगठनों और स्वतंत्र क्षेत्रीय महासंघों एवं संगठनों के मंच ने श्रमिक संघों से एक अप्रैल को 'काला दिवस' के रूप में मनाने का आह्वान किया है। इसी दिन केंद्र सरकार ने चारों श्रम संहिताओं के लागू करने को लेकर नियमों को अधिसूचित करने की घोषणा की है। संगठन ने बयान में कहा कि हम, केंद्रीय श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.