रुद्रपुर, अप्रैल 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई चार श्रम संहिताओं के विरोध में बुधवार को श्रमिक संगठनों ने संयुक्त रूप से काला दिवस मनाया। श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले गांधी पार्क में आयोजित सभा में वक्ताओं ने श्रम कोड्स को श्रमिक विरोधी और नियोक्ता समर्थक बताते हुए कड़ा विरोध जताया। सभा के बाद श्रमिकों ने बाटा चौक पर पहुंचकर श्रम संहिताओं की प्रतियां जलाईं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। वक्ताओं ने कहा कि ट्रेड यूनियनें लगातार इन संहिताओं का विरोध कर रही हैं, जिन्हें श्रम सुधार और 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के नाम पर लागू किया गया है। उनका आरोप था कि 12 फरवरी की आम हड़ताल के बाद भी केंद्र सरकार ने न तो इन कानूनों को वापस लेने की कोई पहल की और न ही ट्रेड यूनियनों के साथ कोई सार्थक वार्त...