प्रयागराज, जनवरी 31 -- श्रमिक संगठनों की ओर से चार श्रम कानूनों के विरोध में शनिवार को बैंक इंप्लॉइज़ यूनियन भवन पत्रिका चौराहा पर बैठक आयोजित की गई। उद्घाटन सीटू के महासचिव प्रेमनाथ राय ने किया। इस मौके पर 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी आम हड़ताल की तैयारी पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि हड़ताल का मुख्य उद्देश्य श्रम संहिताओं, बिजली संशोधन कानून 2025 को वापस लेने, देश के सार्वजनिक क्षेत्र में 60 लाख रिक्तियों को तत्काल भरने, सबके लिए पूर्णकालिक व पुरानी पेंशन योजना युक्त रोजगार आदि है। इसके तहत एलआईसी मंडल कार्यालय जीवन प्रकाश से रैली निकाली जाएगी। गीतकार यश मालवीय ने कविता समय की मार सह लेना नहीं झुकना मेरे साथी... और दबे पैरों से उजाला आ रहा है... की प्रस्तुति की। इस मौके पर यश मालवीय को मई दिवस सम्मान-2025 से नवाजा गया। विद्याकांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.