जमशेदपुर, अगस्त 12 -- सेंट्रल ट्रेड यूनियन के संयुक्त मंच ने सोमवार को जेल भरो कार्यक्रम संपन्न किया। संयोजक विश्वजीत और देव हीरा अरकने के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। एटक, सीटू, एसयूसीआई, बीएसएसआर यूनियन, अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान यूनियन और एआईएसएफ के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। वे झंडे और डंडे लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगाते हुए आम बागान मैदान से बिरसा चौक साकची पहुंचे। जुलूस में पटमदा और बोड़ाम से बड़ी संख्या में ग्रामीण खेत मजदूर महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम की मुख्य मांगों में चार लेबर कोड को तत्काल वापस लेना, फिक्स्ड टर्म एंप्लॉयमेंट के नियम समाप्त करना, किसानों को एमएसपी देना, वीबीग्राम योजना और निजीकरण की नीति का विरोध, स्थायी कार्यों में ठेका पद्धति रद्द करना। यह भी पढ़ें- सीपीएम के आह्वान पर जेल भरो अभियान मे...