आगरा, नवम्बर 22 -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने श्रम सुधार के नाम पर लागू किए गए श्रमिक विरोधी और पूंजीपति परस्त लेबर कोड्स की एकतरफा और मनमानी घोषणा की निंदा की है। जिला सचिव पूरन सिंह ने कहा इन तथाकथित चार लेबर कोड्स भारत के कल्याणकारी राज्य के चरित्र को बर्बाद कर देगी। इनके लागू होने से पूंजीपति और कारपोरेट वर्ग को श्रमिकों और कर्मचारियों का शोषण करने के असीमित अधिकार मिल जाएंगे। इन कानूनों के चलते श्रमिक वर्ग पूंजीपति वर्ग का गुलाम और उनकी दया पर निर्भर हो जाएगा। उन्होंने इन श्रमिक विरोधी कानूनों को निरस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा 26 नवंबर को विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.