फरीदाबाद, जनवरी 2 -- फरीदाबाद। जिले में भवन निर्माण श्रमिक कल्याण योजना (बीओसीडब्ल्यू) के तहत पंजीकृत लाभार्थियों के वर्क स्लिप सत्यापन का कार्य जिला स्तरीय समिति द्वारा सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। हाल ही में किए गए लाभार्थियों के सत्यापन के उपरांत यदि किसी लाभार्थी को सूची में शामिल किए गए विवरण के संबंध में कोई दावा या आपत्ति हो, तो वह निर्धारित समयावधि में अपने दावे, आपत्तियां प्रस्तुत कर सकता है। लाभार्थी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ 10 जनवरी तक अपने दावे, आपत्तियां संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय और नगर निगम कार्यालय या श्रम विभाग कार्यालय में सही करा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.