श्रमिक मां के बेटे आर्यन ने हाईस्कूल में प्रदेश में 14वीं रैंक पाई
रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में जनता इंटर कॉलेज के छात्र आर्यन सागर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 14वीं रैंक हासिल की। आर्यन ने 500 में से 474 अंक प्राप्त कर कुल 94.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। आर्यन के पिता चंद्र सेन अस्वस्थ होने के कारण काम करने में असमर्थ हैं, जबकि उनकी माता सीमा सागर सिडकुल में श्रमिक के रूप में कार्य कर परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद आर्यन ने मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की। आर्यन ने बताया कि परिवार में दो बहन और एक भाई हैं। उन्होंने नियमित रूप से स्कूल और कोचिंग में पढ़ाई पर ध्यान दिया, जिससे अधिकांश विषय पहले ही समझ में आ गए। यह भी पढ़ें- खीमा बिष्ट के दक्ष आर्य बने इंटर में ब्लॉक टॉपर उनका कहना है कि रटने के बजाय समझकर पढ़ाई कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.