श्रमिक बस्तियों में चला शिक्षा अभियान
हाथरस, मई 13 -- सादाबाद। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत श्रमिक बस्तियों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शासन के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को संविलियन विद्यालय सादाबाद द्वितीय के शिक्षकों ने खंड शिक्षाधिकारी पूनम चौधरी के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह कॉलोनी में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान बस्ती में रहने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों से संपर्क कर शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही कई बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कर उनका विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित किया गया। खंड शिक्षाधिकारी पूनम चौधरी ने बताया कि 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बच्चों को चिन्हित किया जा रहा है जो किसी कारणवश स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। उन्हें विद्यालयों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.