हजारीबाग, मार्च 25 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। श्रमिक प्रवासी ड्राइवर संघ नवघर, नवी मुंबई के सदस्यों ने मंगलवार को कर्री गांव निवासी मृतक घनश्याम महतो के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की है। संघ के सदस्यों ने संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। मदद के लिए मृतक के आश्रितों ने भी संघ का आभार जताया है। बता दें कि बीते सप्ताह चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्री खुर्द निवासी घनश्याम महतो (35) पिता खैटा महतो बाइक से अपनी चचेरी बहन को उसकी ससुराल खरकी पंचायत के केंदुआडीह पहुंचाने के लिए आए हुए थे।इसी बीच देर शाम में घर वापस लौटने के क्रम में किसी अज्ञात वाहन के चकमे से बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढ़े में गिर जाने से उनकी मौत हो गई थी। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संघ विकट परिस्थति में ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.