श्रमिक प्रदेश के विकास की रीढ़ : सुशील त्यागी
रुडकी, अक्टूबर 7 -- कृषि मंडी मंगलौर में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, उत्तराखंड की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न उपयोगी किट वितरित कीं। सुशील त्यागी ने कहा कि श्रमिक प्रदेश के विकास की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम से प्रदेश के निर्माण और विकास को गति मिलती है। श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए भाजपा सरकार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने श्रमिकों और गरीब वर्ग के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पात्र श्रमिकों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।श्रमिकों को उपयोगी किट का वितरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.