बेगुसराय, मार्च 22 -- गढ़हरा(बरौनी)। जदयू जिलाध्यक्ष नन्दलाल राय ने शनिवार को गढ़हरा पहुंच वरिष्ठ नेताओं से संवाद किया। यहां तकनीकी व श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल बहादुर महतो को चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया। श्री राय ने कहा कि श्री महतो पार्टी की रीढ़ हैं। समाज हित में इनकी जिम्मेदारी अहम है। इनकी क्रियाशीलता इस उम्र में भी जिला से राज्य तक दिखती है। यह समाज के लोगों के लिए अनुकरणीय है। मौके पर नगर अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.