बागपत, अप्रैल 12 -- बड़ौत। शबगा के रहने वाले फुरकान ने बताया कि उसका बेटा साकिब ईंट भट्ठे पर जेसीबी मशीन चलाने का काम करता है। फुरकान ने बताया कि उसका बेटा साकिब भट्ठे पर काम कर रहा था। जिस दौरान वह काम कर रहा था, तभी वहां चार युवक वहां पर पहुंचे और मारपीट करने लगे। आरोपियों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे रेफर कर दिया। फुरकान ने गांव के ही अनीश, जीशान, इलियास और शाहरुख को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.